वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख अब तल्ख गर्मी की ओर होने लगा है। तापमान में लगातार दूसरे दिन भी इजाफा होने से मौसम का रुख चुनौती दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वातावरण में पर्याप्त नमी और लोकल हीटिंग के असर से बूंदाबांदी के हालात 19 मई को बन सकते हैं। जबकि इससे पूर्व दो दिनों तक तापमान में इजाफा होने के साथ ही चक्रवात का असर होने पर बादलों की सक्रियता का दौर भी बन सकता है। मौसम विभाग ने तापमान में इजाफा होने के साथ ही बादलों की सक्रियता का भी अंदेशा जाहिर किया है। रविवार की सुबह ठंडी हवाओं के साथ हुई लेकिन सुबह आठ बजते बजते हवाएं भी शांत हो गईं और सूरज की रोशनी की तल्खी में वातावरण में गर्मी का असर सुबह से ही घुलने लगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी तल्ख होगा। मौसम की यह मार का असर पूरे तीस दिनों तक मानसून के आगमन तक बना रहेगा। अब पूरे 30 दिनों के बाद मानसून यूपी में सोनभद्र के रास्ते दस्तक देगा और जल्द ही इसका असर पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगेगा। वहीं मानसून को अब अरब सागर में बने चक्रवात द्वारा प्रभावित करने की भी संभावना नजर आने लगी है। चक्रवात कमजोर भले हुआ हो लेकिन दक्षिण में पखवारे भर में आने वाले मानसून की गति को प्रभावित कर सकती है। बीते वर्षों में भी अरब सागर में बने चक्रवात ने मानसून का मिजाज बिगाड़ा था।
वाराणसी, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार सेवा भारती की ओर से करोना महामारी से उपजी इस विकट परिस्थिति में निर्बाध रूप से बहुआयामी सेवा दी जा रही है I काशी महानगर के जिन अस्पतालों में ऑक्सीज़न की कमी हो रही थी, वहां सेवा भारती की ओर से शनिवार को मुफ्त ऑक्सीज़न कंसंट्रेटर दिया गया I कुल 30 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसेट्रेटर दिया गया जिनका क्रम इस प्रकार से है - होप हॉस्पिटल अवलेस पुर, जेपी नर्सिंग होम ककरमत्ता, माता आनंदमयी हॉस्पिटल भदैनी, सेवाश्रम क्लीनिक रामनगर, जन आरोग्य संस्थान पहड़िया, पीयूष आरोग्यम अकथा, अवि हॉस्पिटल तेलियाबाग, आनंदी सेवा सदन चौक रामनगर। इस दौरान वहां उपस्थित चिकित्सकीय दल ने अमेरिका से आए ऑक्सीज़न कंसंट्रेटर को उच्च गुणवत्ता एवं बहुआयामी सुविधायुक्त बताया I अस्पतालों में ऑक्सीज़न कंसंट्रेटर के वितरण के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह डॉ. राकेश तिवारी, विभाग कार्यवाह त्रिलोकनाथ, सेवा भारती के उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, काशी उत्तर भाग के व्यवस्था प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, सेवा प्रमुख सुरेन्द्र, प्रचार प्रमुख अमित गुप्ता के साथ डॉ. अमर एवं काशी दक्षिण के प्रचारक प्रवेश भी उपस्थित थे I सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया की तीसरी लहर के लिए सेवा भारती पूरी तैयारी कर रही है। आनेवाले दिनों में सेवा का दायरा और भी बढ़ा जा रहा है।
वाराणसी, जेएनएन। कोरोना से बचने के बाद श्वांस फूलने, मानसिक अवसाद, घबराहट, थकावट, भारीपन और ह्दयाघात बड़ी तेजी से लोगों को झकझाेर रहा है। कोरोना से उबरने के बावजूद इन समस्याओं से बचने के लिए हम महीनों से एलोपैथिक दवाओं के गुलाम बने हुए हैं। इसका नकारात्मक असर हमें एक लंबे समय के बाद देखने को मिल सकता है। इन सब समस्याओं का उपाय आयुर्वेद में भी है वह भी बगैर किसी साइड इफेक्ट के। आइएमएस-बीएचयू में कायचिकित्सा के चिकित्सक प्रो. जेएस त्रिपाठी के अनुसार काेविड के बाद सबसे कॉमन समस्या श्वांस फूलने की सामने आ रही है, वहीं कई बार यह कार्डियक का भी स्वरूप ले ले रहा है।